Maharajganj News: फोन की किस्त चुकाने के लिए युवक ने किया चोरी, दो एलईडी टीवी समेत गिरफ्तार !


 Maharajganj News: फोन की किस्त चुकाने के लिए युवक ने किया चोरी, दो एलईडी टीवी समेत गिरफ्तार !



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज: 30 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाएं जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चोरी के दो एलईडी टीवी समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है l जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के कटहरा  खास निवासी रामजतन पुत्र श्याम बिहारी (उम्र लगभग 24 वर्ष) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 597/2025 धारा 305(a),331(4),317(2),317(4)BNS के तहत मुकदमा दर्ज था पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मोबाइल फोन की किस्त चुकाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक विद्यालय से एलइडी टीवी चोरी किया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से दो एलईडी टीवी बरामद किए गए हैं l आरोपी से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है आगे की विधिक करवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत