महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक अभियान — जनपद महराजगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ की धूम*
*
📍 *मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत 19 स्थानों पर भव्य आयोजन, 1168 महिलाओं-बेटियों ने लिया भाग*
Report:Sanjay kumar
*महाराजगंज, 26 अक्टूबर* — पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत रविवार को जनपद के समस्त थानों पर *‘बहू-बेटी सम्मेलन’* का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।यह वृहद जागरूकता अभियान महिलाओं व किशोरियों को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग बनाने का सशक्त माध्यम बना।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं *मिशन शक्ति टीमों* ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा तकनीकों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 102, 1076) की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को निडर होकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने एवं अपनी बात खुलकर रखने के लिए प्रेरित किया गया।
*19 स्थानों पर आयोजित सम्मेलनों में कुल 1168 महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं एवं ANM ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।*
इस मंच से बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा का *अभेद्य कवच एवं सशक्तिकरण* का अजेय हथियार सौंपा गया, जिसने नारी शक्ति को नया आकाश प्रदान किया। मिशन शक्ति टीम ने आत्मरक्षा के गुर, कानूनी अधिकारों की ताकत एवं स्वरोजगार के सुनहरे अवसरों की राह दिखाई। हर *बेटी-बहू* को यह एहसास दिलाया गया कि वे समाज की आधारशिला हैं।
*उत्तर प्रदेश सरकार* के इस क्रांतिकारी अभियान के तहत अपराधियों पर नकेल कसने एवं हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया गया।
*मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं, अपितु नारी सम्मान और स्वावलंबन का परचम लहराती जन-क्रांति है।*कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं उनके परिजनों की काउंसलिंग की गई तथा पुलिस टीमों द्वारा अपना मोबाइल नंबर साझा कर भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में कोई समस्या आए तो परिवार की तरह तत्काल संपर्क करें।
सम्मेलनों में *साइबर अपराध से बचाव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर,* POCSO एक्ट, महिला हेल्प डेस्क की भूमिका एवं महिला बीट अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों केसहयोग से एनीमिक महिलाओं को आयरन की गोलियां भी वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को 👇
- घरेलू हिंसा व वैवाहिक विवाद खुलकर साझा करने का अवसर मिला।
आत्मविश्वास जागा, अपनी प्रतिभा से आत्मनिर्भर बनेंगी।
- पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा, ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहें।
महाराजगंज पुलिस ने इस आयोजन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद अब महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन का मजबूत गढ़ बन चुका है।

Comments
Post a Comment