सिसवा/ महाराजगंज: पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की जन समस्याओं पर चर्चा, समाधान का दिया भरोसा !



 सिसवा/ महाराजगंज: पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की जन समस्याओं पर चर्चा, समाधान का दिया भरोसा !



Report: Sanjay kumar


महराजगंज: 31 अक्टूबर 2025 सिसवा स्टेट व पूर्व विधायक एवं प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे वरिष्ठ नेता श्री शिवेंद्र सिंह उर्फ शिव बाबू शुक्रवार को अपने सिसवा स्थित आवास पर पुराने कार्यकर्ताओं और मित्रों के साथ मुलाकात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सिसवा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और कई मुद्दों का तत्काल निस्तारण भी कराया।शिवेंद्र सिंह, जो छह बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं, अपनी सरलता, मृदुभाषी स्वभाव और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने हमेशा जनता के हित को प्राथमिकता दी है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत स्वार्थ को प्राथमिकता नहीं दी, बल्कि जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना।बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान कराना ही असली राजनीति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनता के हित के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।शिवेंद्र सिंह का यह मिलन कार्यक्रम एक बार फिर यह साबित करता है कि सिसवा की जनता और कार्यकर्ताओं के दिलों में आज भी "शिव बाबू" के प्रति अपार स्नेह और सम्मान कायम है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत