महाराजगंज महोत्सव की तैयारीयों का DM व CDO ने किया निरीक्षण- अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा किसी भी व्यवस्था में न हो कमी


 महाराजगंज महोत्सव की तैयारीयों का DM व CDO ने किया निरीक्षण- अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा किसी भी व्यवस्था में न हो कमी



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज: आगामी महाराजगंज महोत्सव 2025 की तैयारीयों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बुधवार की शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मंच विद्युत ,सुरक्षा ,साफ- सफाई पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित सभी तैयारियां की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने स्पष्ट निर्देश निर्देश दिए हैं कि 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे महोत्सव के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए उन्होंने मंच निर्माण ,प्रकाश व्यवस्था, पेयजल ,सुरक्षा, पार्किंग प्रवेश एवं निकास मार्ग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव जिले की संस्कृति कला और स्थानीय प्रतिभाओं के प्रदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि आयोजन भव्य और यादगार बन सके जिलाधिकारी और सीडीओ ने पेयजल एवं विद्युत विभाग को निर्देश दिया है कि पूरे स्थल पर निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए नगर पालिका को साफ सफाई और कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने का आदेश दिया गया वहीं पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए दोनों अधिकारियों ने खोया पाया केंद्र अग्निशमन, स्वास्थ्य कैंप, पार्किंग और बैरिकेटिंग की तैयारीयों का भी निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए अग्निशमन विभाग को आवश्यक उपकरणों के साथ सतर्क रहने और स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महाराजगंज महोत्सव जिले की पहचान को नई ऊंचाई देगा यह आयोजन न केवल स्थानीय संस्कृति और लोक कला को प्रदर्शित करेगा बल्कि जिले में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देगा उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी को पूरी तत्परता और निष्ठा के साथ निभाएं ताकि आगंतुकों को स्वच्छ ,सुरक्षित और आकर्षक माहौल मिल सके l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत