डीएम एवं एसपी महराजगंज द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत सदर क्षेत्र के छठ घाटों का किया गया निरीक्षण*
* डीएम एवं एसपी महराजगंज द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत सदर क्षेत्र के छठ घाटों का किया गया निरीक्षण*
Report:Sanjay kumar
*महराजगंज:* आज दिनांक 25.10.2025 को जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना द्वारा संयुक्त रुप से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने हेतु नगर क्षेत्र के बलिया घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी की गई । उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए । निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके, साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए । छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा व खोया पाया केन्द्र की भी व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया ।

Comments
Post a Comment