Maharajganj News: छठ घाट पर स्काउट गाइड्स ने की सेवा ,श्रद्धालुओं को कराया जलपान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने की सराहना !



 Maharajganj News: छठ घाट पर स्काउट गाइड्स ने की सेवा ,श्रद्धालुओं को कराया जलपान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने की सराहना !


रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिसवा बाजार के स्थानीय नगर के श्री राम जानकी मंदिर स्थित छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर इस वर्ष भी चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड्स द्वारा सेवा कार्य किया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन छात्रों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को जलपान और व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई विद्यालय के स्काउट -गाइडस ने  सुबह से ही घाट परिसर पानी की व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को जलपान कराने का कार्य शुरू कर दिया खास तौर पर सूर्य को अर्थ देने आई व्रती महिलाओं को बच्चों ने ससम्मान जलपान कराया इस सेवा भाव से घाट पर मौजूद लोग अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए l इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल घाट पर पहुंचे और बच्चों द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्य को देखकर हर्ष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड्स का यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है ऐसे युवा ही देश और समाज की सच्ची पूंजी हैं इस दौरान विद्यालय के स्काउट मास्टर उदय प्रकाश मिश्रा, प्रदीप तुलस्यान, हरिराम भालोटीया, प्रदीप सिंह, बृजेश तिवारी ,बालमुकुंद यादव सहित विद्यालय की स्काउट गाइड व प्रबंध समिति मौजूद रही l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत