महाराजगंज: सूर्य आराधना में डूबे सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, आस्था और लोक परंपरा का बिखेरा रंग !


 महाराजगंज: सूर्य आराधना में डूबे सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, आस्था और लोक परंपरा का बिखेरा रंग !



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज 27 अक्टूबर 2025: लोक आस्था के महापर्व छठ ने पूरे नगर को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया सोमवार को सदर विधायक जय  मंगल कनौजिया ने अपने निवास स्थान से पत्नी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कनौजिया तथा परिवार जनों संग छठ का दउरा (छठ डाल) सर पर रखकर पैदल यात्रा की पारंपरिक गीतों की गूंज और श्रद्धा की उमंग के बीच विधायक आम श्रद्धालुओं की तरह परंपरा में रमे दिखाई दिए l नगर के छठ घाट पहुंचकर उन्होंने आस्ता चलगामी सूर्य को अर्ध अर्पित किया और प्रदेश की खुशहाली ,शांति एवं जनकल्याण की कामना की विधायक ने कहा "छठ केवल पर्व नहीं, यह भारतीय संस्कृति में अनुशासन आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से जीवन में शक्ति स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार होता है" l घाट पर दीपों की सुनहरी छटा और गूंजते छठ गीतों ने वातावरण को  अलौकिक बना दिया महिलाओं बच्चों और पुरुषों की भीड़ श्रद्धा से ओत -प्रोत् थी नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था की विशेष तैयारीया  की गई थी l मौके पर अधिकारी व नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l इस अवसर पर संजीव शुक्ला, राकेश अग्रहरी, पवन कनौजिया सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत