*एडीएम व एएसपी द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत छठ घाटों का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश*



 *एडीएम व एएसपी द्वारा छठ महा पर्व के दृष्टिगत छठ घाटों का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश*


Report:Sanjay kumar



*महराजगंज:* आज दिनांक 25.10.2025 को अपर जिलाधिकारी महराजगंज एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने हेतु थाना भिटौली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर देउरवा, परसा खुर्द व पचरुखिया आदि घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी की गई । उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए । निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके, साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए । छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा व खोया पाया केन्द्र की भी व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष भिटौली सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत