महाराजगंज :जनपद में संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा के दूसरे चरण की शुरुआत आज से


 महाराजगंज :जनपद में संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा के दूसरे चरण की शुरुआत आज से



25 अक्टूबर को पुरुष वर्ग, 26 अक्टूबर को महिला वर्ग के मुकाबले होंगे आयोजित



रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज, 25 अक्टूबर।

जनपद में चल रहे संसद ग्रामीण खेल स्पर्धा के दूसरे चरण की शुरुआत आज 25 अक्टूबर से हो गई। पहले दिन बालक/पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जबकि 26 अक्टूबर को बालिका/महिला वर्ग के खेल होंगे। सभी खेल मुकाबले प्रातः 9:30 बजे से जनपद के 10 निर्धारित खेल मैदानों पर एक साथ प्रारंभ होंगे।

ओलंपिक संघ महराजगंज के अध्यक्ष एवं सांसद खेल स्पर्धा के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि धानी ब्लॉक में निर्मल नारायण इंटर कॉलेज दुबौलिया लेहरा के पास तथा ब्राइट वे स्कूल मैदान धानी पर, लक्ष्मीपुर में सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी या रामहर्ष लघु माध्यमिक विद्यालय मुड़ीली पर, निचलौल में तुर्कहिया माधोनगर स्टेडियम या दामोदरी पोखरी मैदान निचलौल पर, पनियरा में पनियरा इंटर कॉलेज पनियरा या रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर पट्टे चौराहा मंसूरगंज पर तथा मिठौरा में निर्मला देवी इंटर कॉलेज मिठौरा या महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम चौक पर खेल आयोजन सुनिश्चित किया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि जिन खिलाड़ियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है या जो किसी कारणवश नहीं कर सके हैं, वे भी कल प्रातः 9:30 बजे अपने निकटतम खेल मैदान पर पहुंचकर खेलों में भाग ले सकते हैं।श्री सिंह ने कहा कि खेल प्रारंभ होने के बाद विलंब से आने वाले खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत