उगते सूर्य को अर्ध देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाट पर दर्शन करने सपरिवार पहुंचे DM
उगते सूर्य को अर्ध देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाट पर दर्शन करने सपरिवार पहुंचे DM
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: 28 अक्टूबर 2025: मंगलवार की अलसुबह जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य देव की लालिमा दिखाई दी वैसे ही घाटों पर खड़ी व्रत महिलाओं के चेहरे भक्ति और संतोष से दमक उठे छठ महापर्व के अंतिम दिन उदय मांन सूर्य को अर्ध अर्पित कर व्रत महिलाओं ने अपने परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की जल में खड़ी महिलाओं ने परंपरा अनुसार भगवान सूर्य को दूध ,जल और प्रसाद चढ़ाया l इस दौरान जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सपरिवार नगर के बलिया नाला छठ घाट पर पहुंच कर दर्शन किए l घाटों पर छठ मैया के गीत और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही घाटों पर उमड़ा पड़ी थी l महिलाएं साड़ी में सजी-धजी सर पर पूजा की टोकरी लिए जब घाटों की ओर बढ़ी तो दृश्य अत्यंत मनमोहन था l सूर्योदय के साथ ही व्रत महिलाओं ने अर्ध देकर अपने चार दिवसीय व्रत का समापन किया इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता छठ का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार तथा समाज के कल्याण की कामना की घाटों पर प्रसाद वितरण बच्चों की हंसी और श्रद्धा के गीतों से माहौल भक्ति मय बन गया l इस दौरान समाजसेवियों और स्वयंसेवी संगठनों ने श्रद्धालुओं को चाय नाश्ता और जल वितरित कर सराहनीय सेवा कार्य किया जगह-जगह नगर निकायों द्वारा सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी l जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने भी देर रात और अलसुबह कई घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए जिससे पूरा पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ छठ पर्व के समापन के साथ ही जनपद का माहौल उल्लास और भक्ति से भर गया लोगों ने कहा कि छठ केवल एक व्रत नहीं बल्कि अनुशासन आत्म संयम और आस्था का अनोखा उत्सव है जो समाज को एकता और शुद्धता का संदेश देता है l


Comments
Post a Comment