जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित महराजगंज महोत्सव की पूरी तैयारियां जोरों पर, कमाल का बन रहा स्टेज शो !
जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित महराजगंज महोत्सव की पूरी तैयारियां जोरों पर, कमाल का बन रहा स्टेज शो !
Report:Sanjay kumar
महराजगंज: जिले में महराजगंज महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज मैदान में मुख्य मंच का निर्माण कार्य लगभग संपन्न की ओर है। इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के चारों ओर आकर्षक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इन स्टॉलों पर स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत-संगीत और खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम:
महोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा, जिससे आगंतुकों को एक शानदार उत्सव का अनुभव मिल सके।
स्थानीय कलाकारों को अपना ताज बढ़ाने का सुनहरा मौका:
महराजगंज महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाता है। यह महोत्सव न केवल जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को प्रदर्शित करता है, बल्कि स्थानीय कलाकारों और उद्यमियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करता है।

Comments
Post a Comment