महाराजगंज महोत्सव की तैयारियां तेज- एडीएम और एएसपी ने किया स्थल निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश !



 

भव्य और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने को प्रशासन सक्रिय ,पार्किंग व डायवर्जन प्लान पर खास फोकस


Report:Sanjay Kumar



महाराजगंज: आगामी "महाराजगंज महोत्सव "को लेकर प्रशासनिक तैयारीया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है महोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए l निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों और डायवर्जन पॉइंट का भौतिक परीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की अपर पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए ताकि वाहनों का अनावश्यक जमावड़ा ना हो और यातायात प्रवाह सुचारू रूप बना रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि महोत्सव स्थल के आसपास सायनेज बोर्ड बैरिकेडिंग और ट्रैफिक वार्डन की तैनाती सुनिश्चित की जाए जिससे आने जाने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो अपर जिलाधिकारी ने संबंधित थानो  व यातायात इकाई को नियमित निरीक्षण करने और किसी भी संभावित समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए प्रशासन की यह सक्रियता महाराजगंज महोत्सव को भव्य सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है जिससे जनपद की सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम मिलेंगे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत