महाराजगंज महोत्सव में पहली बार होगा, मनोहर कुमार का साइंस शो- पानी में जलेगी आग,


 महाराजगंज महोत्सव में पहली बार होगा, मनोहर कुमार का साइंस शो- पानी में जलेगी आग, संगीत पर नाचेगी लपटे' !




IIT BHU के रिसर्चर मनोहर कुमार देंगे विज्ञान को नया अंदाज, मनोरंजक प्रयोगो से सजाएंगे छात्रों में जिज्ञासा


Report:Sanjay Kumar



महाराजगंज: महाराजगंज महोत्सव में इस बार कुछ खास और अनोखा देखने को मिलेगा जिले में पहली बार साइंस शो का आयोजन होने जा रहा है जिसमें विज्ञान को मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा यह शो 01 नवंबर को आयोजित होगा जिसे IIT BHU वाराणसी के रिसर्चर मनोहर कुमार प्रस्तुत करेंगे मनोहर कुमार की संस्था IRO(innovative Research Organization ) पूरे भारत में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है उनका उद्देश्य है कि छात्रों और आम जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके l शो के दौरान कई रोमांचक और चमत्कारिक प्रयोग किए जाएंगे जैसे- पानी में आग जलाना, विभिन्न गैसों से बादल बनाना, रंग बदलने वाले रासायनिक प्रयोग, आग को संगीत की धुन पर नाचाना, और हीलियम व सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस के जरिए आवाज बदलना l इन प्रयोगों से छात्रों में विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा उत्पन्न होगी और उन्हें विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा महसूस होगा l मनोहर कुमार की संस्था IRO "ब्रेन मैपिंग" तकनीक पर भी काम कर रही है जिससे बच्चों को उंगलियों के निशान के आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि उनका दिमाग किस क्षेत्र में अधिक सक्रिय है -यानी वे भविष्य में किस फील्ड में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं अब तक मनोहर कुमार देश के  20 राज्यों में 200 से अधिक साइंस शो कर चुके हैं महाराजगंज में यह उनका पहला शो होगा जो न केवल मनोरंजक बल्कि शिक्षाप्रद भी होगा l महाराज महोत्सव के दौरान यह शो जिले के छात्रों और विज्ञान प्रेमियों के लिए किसी अनूठे अनुभव से कम नहीं होगा l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत