*शस्त्र पूजन के साथ शुरू हुआ नया प्रशिक्षण चरण, एसपी ने दी सेवा और समर्पण की सीख*



*-398 आरक्षियों के प्रशिक्षण के बीच दिया अनुशासन व सेवा भावना का संदेश*



Report:Sanjay kumar


महराजगंज: 29 अक्टूबर 2025 जनपद पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में वर्तमान समय में कुल 398 आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनका प्रशिक्षण सत्र 21 जुलाई 2025 से आरंभ हुआ था। यह प्रशिक्षण नौ माह की अवधि का है, जिसमें आरक्षियों को शारीरिक दक्षता, पुलिस कार्यप्रणाली, ड्रिल, शस्त्र संचालन तथा कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण की देखरेख प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, आरटीसी प्रभारी उ0नि0 ओमजीत पटेल, उ0नि0 रमानन्द यादव एवं आरटीसी मेजर महेश गुप्ता कर रहे हैं, जो प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समयपालन एवं आत्मविश्वास से कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वर्तमान में फुट ड्रिल का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे आरक्षियों में टीम भावना और सामंजस्य विकसित हो रहा है।बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना (IPS) प्रशिक्षण केंद्र पहुँचे और प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का आधार अनुशासन और समर्पण है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को अपने आचरण, वक्तव्य और कार्यशैली में शालीनता एवं निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर एसपी सोमेंद्र मीना ने शस्त्र अभ्यास आरंभ होने से पूर्व शस्त्र पूजन किया। उन्होंने कहा कि शस्त्र पुलिस के लिए केवल एक उपकरण नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का प्रतीक है। इसके प्रयोग में संयम, सटीकता और प्रशिक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।एसपी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह नौ माह का प्रशिक्षण काल उनके जीवन की नींव की तरह है। “आप जितनी लगन और निष्ठा से इस अवधि में सीखेंगे, उतनी ही दृढ़ता से भविष्य में जनसेवा कर पाएंगे,” इस दौरान आरटीसी स्टाफ, प्रशिक्षकगण तथा प्रशिक्षणार्थी आरक्षी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत