घुघली पुलिस ने तीन नाबालिग छात्राओं को सकुशल किया बरामद*


 *घुघली पुलिस ने तीन नाबालिग छात्राओं को सकुशल किया बरामद*



Report:Sanjay kumar


महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंन्द्र मीना के निर्देशन में चल रहे अपहृताओं की बरामदगी अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित विन्धवासिनी पार्क क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, तीनों छात्राएं अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और एक ही विद्यालय में कक्षा 8 की छात्राएं हैं। 17 अक्तूबर को तीनों घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर थाना घुघली में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह, एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 26 अक्तूबर की शाम तीनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद किया।पूछताछ में तीनों छात्राओं ने बताया कि वे बिना बताए घूमने के लिए घर से निकल गई थीं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत