महाराजगंज: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की हुई बैठक
महाराजगंज: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की हुई बैठक
रिपोर्ट :संजय कुमार
आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को *जिला कलेक्ट्रेट सभागार, महराजगंज* में जिलाधिकारी महोदय *श्री संतोष कुमार शर्मा* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री सोमेन्द्र मीना* की उपस्थिति में *आगामी त्योहारों* के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, विभिन्न *धर्मों के धर्मगुरुओं, समाज के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।* बैठक में आगामी त्योहारों को *शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण,* और परंपरागत ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया व सामुदायिक सहयोग हेतु भी अपील की गई।

Comments
Post a Comment