सिसवा विधानसभा के दौरे पर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, खाद लेने गए किसान की मौत के बाद परिजनों से मिले, सौपा 1 लाख का चेक


 सिसवा विधानसभा के दौरे पर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, खाद लेने गए किसान की मौत के बाद परिजनों से मिले, सौपा 1 लाख का चेक


रिपोर्ट :संजय कुमार


सिसवा बाजार/ महाराजगंज; समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का महाराजगंज में आगमन पर पूरे जनपद में जगह-जगह सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला क्षेत्र में पहुंचा जिनमें बड़ी संख्या में सपा नेता ,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे l सिसवा विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में वीजापार स्थित सहकारी समिति में बीते 14 अगस्त को खाद लेने के दौरान सबया निवासी किसान रमाशंकर चौरसिया की मौत हो गई थी शुक्रवार को उनकी तेरहवी का कार्यक्रम था इसी कार्यक्रम में भाग लेने तथा परिवार के बीच शोक संवेदना प्रकट करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से चलकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल किसान के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की l


उन्होंने परिवार को पार्टी की ओर से एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है l इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और 2022 में सपा के टिकट पर सिसवा विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता सुशील कुमार  टीबडेवाल ,पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव तथा समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य देवेंद्र प्रताप शाही उर्फ बब्बू शाही साथ रहे l इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष निचलौल ब्लाक के सुकरहर गांव पहुंचे और यहां 22 अगस्त को करंट की चपेट में आकर मरने वाले पिता- पुत्र के परिजनों से मिले तथा अपनी संवेदना प्रकट की इसके बाद उन्होंने निचलौल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा l जिला महासचिव समसुद्दीन अली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र प्रताप शाही उर्फ बब्बू शाही, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव विधानसभा अध्यक्ष सिसवा कैलाश प्रजापति जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ यादव जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम जिला सचिव राकेश सिंह जिला सचिव घनश्याम मौर्य जिला सचिव प्रवीण सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य अमजद खान, अमरजीत साहनी, राजेश निषाद, शैलेश सुल्तानिया ,हीरालाल जख्मी, अमरनाथ यादव, प्रमोद शर्मा, भोला यादव ,आनंद निषाद, पनियरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णभान सिंह, डॉ राजेश यादव, प्रभु दयाल चौहान सुमन ओझा, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत