महाराजगंज: डेंगू जांच में मनमाना शुल्क लिया तो होगी कार्रवाई : सीएमओ
महाराजगंज: डेंगू जांच में मनमाना शुल्क लिया तो होगी कार्रवाई : सीएमओ
सीएमओ ने निजी पैथालॉजी सेंटर्स पर कसा शिकंजा, निर्धारित की रियायती दरें
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज: 31 अगस्त 2025:
अब डेंगू की जांच के नाम पर निजी पैथालाॅजी सेंटर्स मनमाना शुल्क नहीं ले सकेंगे। ऐसा करने वाले निजी पैथालाॅजी सेंटर पर कार्यवाई तय है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कहना शुरू कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच के लिए निर्धारित शुल्क भी तय कर दिया है। डेंगू जांच के लिए मरीजों को निजी पैथालाॅजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। जहां मरीजों से मनमाना शुल्क लिए जाने की शिकायत मिलती रहती है। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तथा डेंगू के प्रभावी नियंत्रण के लिए मंडलायुक्त गोरखपुर ने डेंगू जांच के लिए निजी पैथालाॅजी लैब के लिए समान दरें लागू करने का निर्देश दिया है।
आयुक्त के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब रियायत दर पर डेंगू जांच करने की व्यवस्था बनाई है। सीएमओ डाॅ श्रीकांत शुक्ला ने भारतीय चिकित्सा परिषद महराजगंज, नर्सिंग होम में एसोसिएशन तथा पैथालाॅजी एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को पत्र के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर जांच करने का निर्देशित किया है।
:डेंगू जांच के लिए निर्धारित दरें:
टेस्ट का नाम------- निर्धारित दर
सीबीसी-------------250 रुपये
प्लेटलेट काउंट लैब--100 रुपये
एनएस1 कार्ड टेस्ट---700 रुपये
एनएस1 इलिसा(लैब)1जीएम/1जीजी इलिसा---1200 रुपये
जांच में अधिक शुल्क लेने पर करें शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि पीड़ित मरीजों की समस्या को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतत प्रयत्नशील है। जांच के नाम पर मरीजों से अधिक शुल्क न लिया जा सके, इसके लिए निजी पैथालाॅजी सेंटरों के लिए दर निर्धारित कर दी गयी है। अगर कोई पैथालाॅजी सेंटर द्वारा निर्धारित से अधिक दर वसूला जाता है तो इसकी शिकायत सीएमओ कार्यालय या नजदीक के सरकारी अस्पताल को दी जाएं । ताकि कार्यवाई की जा सके।

Comments
Post a Comment