महाराजगंज/निचलौल :सफलता के लिए मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना आवश्यक- डाॅ मनुकुल


 महाराजगंज/निचलौल :सफलता के लिए मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना आवश्यक- डाॅ मनुकुल 


रिपोर्ट: संजय कुमार


मसीह सेवाश्रम इंटर कालेज निचलौल में विशेष सेमिनार का आयोजन 


रोचक ढंग से बताया गया पढाई लिखाई का तौर तरीका 


महराजगंज :25 अगस्त 2025:

मसीह सेवाश्रम इंटर कालेज निचलौल में रविवार को शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर एक  सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार को सम्बोधित करते हुए विशेष प्रशिक्षक डाॅ मनुकुल चन्द्र ठाकुर ने कहा कि सफलता के लिए मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना आवश्यक है। सेमिनार में रोचक ढंग से पढाई लिखाई करने का तौर तरीका बताया गया।उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए सबसे पहले अपनी सोच को बदलना होगा । पर्याप्त और अच्छी नींद लेने से नकारात्मक विचारों में सुधार होता है। नकारात्मक सोच वालों से दूरी बनाए। किताब पढने की आदत डालें। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित करें।दिमाग कैसे कार्य करता है। जीवन में कैसे ठोस निर्णय लेना चाहिए।इस पर विस्तार से चर्चा की। नियमित व्यायाम करना भी जरूरी होता है। सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा को लेकर एक माइंडसेट करना होगा। प्रशिक्षक डाॅ मनुकुल चन्द्र ठाकुर ने अपने शैली से शिक्षकों , शिक्षिकाओं, अभिभावकों का मन मोह लिया । सभी ने इनके प्रशिक्षण की शैली की पुरजोर सराहना की। अभिभावकों की तरफ से ऐसे सेमिनार कराने आये राजेश मौर्य द्वारा मसीह सेवाश्रम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फादर प्रवीन को कोटिशः बधाई दी गयी। सेमिनार में प्रशिक्षक डाॅ मनुकुल चंद्र ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ट्रेन ' योर माइंड एंड ग्रो रिच ' को काफी सराहा गया  

     सेमिनार में फादर प्रवीन, सिस्टर लिओनी, सिस्टर अमीना, राजेश मौर्य, सुधाकर चौहान, सुनील श्रीवास्तव सहित अभिभावक गण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य प्रवीन ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत