Road Accident: महाराजगंज के पूर्व तहसीलदार राजेश जायसवाल की सड़क हादसे मे मौत, चालक की हालत गंभीर
Road Accident: महाराजगंज के पूर्व तहसीलदार राजेश जायसवाल की सड़क हादसे मे मौत, चालक की हालत गंभीर
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां सदर तहसीलदार के पद पर वर्ष 2018-19 में तैनात रहे राजेश जायसवाल की आगरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई इस हादसे से हड़कंप मच गया है आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में इनका निधन हुआ है इस वक्त वे आगरा में एसडीएम के पद पर तैनात थे वह अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा वापस लौट रहे थे घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम और उनके चालक को इलाज के लिए saifai अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरो ने राजेश जायसवाल को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं उनके चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है l
कैसे हुआ यह हादसा?
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा एक्सप्रेस वे पर इटावा के पास हुआ है इस वक्त वे आगरा में अपर जिलाधिकारी का कार्यभार भी देख रहे थे वे महाराजगंज जिले में सदर तहसीलदार के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महाराजगंज के पद पर कार्यरत रह चुके हैं वर्तमान में वे आगरा जिले के किरावली तहसील में एसडीएम के रूप में कार्यरत थे वर्ष 2018 बैच के अधिकारी राजेश जायसवाल मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे वे कानपुर देहात और लखनऊ जनपद में भी एसडीएम के रूप में काम कर चुके थे l
सड़क हादसों का सिलसिला:
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है आए दिन कहीं न कहीं हो रही दुर्घटनाएं लोगों की जान ले रही है हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तो स्थिति और भी गंभीर हो गई है इस तरह से हो रही घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम कितने कारगर हैं एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती दुर्घटनाओं की संख्या आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गई है l

Comments
Post a Comment