महाराजगंज: ग्रामवासियों ने प्रधान के विरुद्ध खोला मोर्चा


 महाराजगंज: ग्रामवासियों ने प्रधान के विरुद्ध खोला मोर्चा


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी के ग्राम वासियों ने गुरुवार को जल जमाव की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया ग्रामीण वासियों का कहना है कि गांव में जाने के लिए दो मुख्य मार्ग है जिनमें से एक रास्ता तो सही है लेकिन दूसरे रास्ते पर नाली की समुचित व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी और बरसात का पानी जमा हो जाता है l लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार लोग इस जल जमाव में गिरकर चोटिल भी हो  जाते हैं गंदे पानी के  सड़न से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है इससे गांव में मलेरिया, तपेदिक और ईन्सेफेलाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा मडराने लगा है ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है इस दौरान रमई ,बजरंगी, अंजली शर्मा, जवाहीर चौधरी, छाया शर्मा ,देवी शरण, अनीता , मोलई कन्हैया, जगदीश आदि मौजूद रहे l ग्राम वासियों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत