भारतीय सेना ने नेपाली सेना को भेंट किए सैन्य उपकरण, सोनौली सीमा पर हुआ हस्तांतरण


 भारतीय सेना ने नेपाली सेना को भेंट किए सैन्य उपकरण, सोनौली सीमा पर हुआ हस्तांतरण


रिपोर्ट :संजय कुमार


सोनौली,महराजगंज:भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर शनिवार को नेपाली सेना को भारत सरकार और भारतीय सेना की तरफ से सैन्य साजो सामान और सैन्य उपकरण भेट किए गए। मौके पर पहुचें नेपाली सेना के मेजर सैन्य समान लेकर नेपाल रवाना हुए।शनिवार की दोपहर करीब सोनौली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पहुंची इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने पुलिस और एसएसबी की उपस्थिति में भारत और नेपाल के बीच सद्भावना एवं निरंतर मैत्री के प्रतीक के रूप में नेपाली सेना को सैन्य उपकरण सहित अन्य साजो सामान सामान भेंट किए। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर्नल नेहा सिंह दिल्ली और नेपाल की तरफ से मेजर पुरुषोत्तम आचार्य ने किया। सोनौली सीमा पर एक छोटे से कार्यक्रम के दौरान इंडियन आर्मी ने नेपाल आर्मी को लाए गए सभी सैन्य उपकरण सुपुर्द कर दिया।भारत और नेपाल दोनों देशों के सुरक्षाबलों और लोगों के बीच सेवा, सुरक्षा, भाईचारे की भावना व्यक्त की। नेपाली सेना के अधिकारी सरहद पर उक्त सामान को अपनी अभिरक्षा में लेकर गन्तव्य की ओर रवाना हो गए।इस सम्बंध में एसएसबी 22 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाल के अधिकारी नेपाल रवाना हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत