महाराजगंज :नेत्रदान से किसी और की जिन्दगी में आ सकता है नया उजाला- डिप्टी सीएमओ डाॅ राकेश कुमार


 महाराजगंज :नेत्रदान से किसी और की जिन्दगी में आ सकता है नया उजाला- डिप्टी सीएमओ डाॅ राकेश कुमार


रिपोर्ट: संजय कुमार


जिले  में 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा नेत्रदान पखवाड़ा 


महराजगंज: 29 अगस्त 2025:

नेत्रदान एक महादान है। इसके लिए हमें आगे आना होगा। नेत्रदान से किसी और की जिन्दगी में नया उजाला आ सकता है। आप अपने जीते जी आंख दान करने की संकल्प ले सकते हैं।उक्त बातें  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान  आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महान और पुण्य कार्य है। एक नेत्रदानी दो जीवन में रोशनी ला सकता है ।  उन्होंने कहा नेत्रदान के लिए टोल फ्री नंबर 1919 पर काल कर सकते है। नेत्रदान मृत्यु के 6-8 घंटे के बीच हो जाना चाहिए।डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने कहा नेत्रदान की सार्थकता इस तथ्य में निहित हैं कि यह एक ऐसा कार्य है जो किसी ऐसे व्यक्ति को दृष्टि प्रदान कर सकता है जो इसे खो चुका होता है। नेत्रदान मृत्यु के बाद किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दान है जो किसी और को दुनिया देखने अवसर देता है डिप्टी सीएमओ डाॅ नीरज लाल कन्नौजिया ने बताया कि दुनिया में लाखों लोग काॅर्नियल अन्धता से पीड़ित है, और उनके जीवन में उजाला लाने के लिए  नेत्रदान ही एक मात्र तरीका है, जिससे उनकी दृष्टि बहाल की जा सकती है। एसीएमओ डाॅ नवनाथ प्रसाद ने कहा कि नेत्रदान एक ऐसा दान है जो न केवल प्राप्त कर्ता के लिए बल्कि उसके परिवार और समाज के लिए बहुत मायने रखता है ।सहायक शोध अधिकारी जहांआरा ने कहा कि नेत्रदान पखवाड़े में किसी व्यक्ति के जीवन में उजाला फैलाने के लिए हम सभी को एक कदम आगे बढ़ कर नेत्र के लिए संकल्प लेना चाहिए । इस अवसर पर गोष्ठी में सृजन आई हाॅस्पिटल के नेत्र सर्जन डाॅ बी एन वर्मा अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत