रोहिन नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया, 20 वर्षीय युवक तलाश जारी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल


 रोहिन नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया, 20 वर्षीय युवक तलाश जारी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज: महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहिन नदी पार करते समय एक 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर  बह गया। यह घटना टेढ़ी गांव की है, जहां का निवासी अंगेश पुत्र बैजनाथ अपने नदी पार कर अपने दूसरे घर जा रहा था।जानकारी के अनुसार यह घटना कल देर शाम की है। अंगेश नदी पार कर रहा था तभी अचानक तेज धारा के बीच उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नदी में बह गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में वह कितनी दूर बह गया किसी को पता नहीं चला।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर मौके पर पहुंची, रात में ही युवक की तलाश शुरू हुई लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। आज सुबह होते ही और पीएसी की जल इकाई को बुलाया गया। दोनों टीमें पुलिस के साथ मिलकर नाव और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही हैं। पुरंदरपुर के थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंगेश का परिवार गहरे सदमे में है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत