महाराजगंज :नेत्रदानी बन किसी के अंधेरे जीवन में लाएं रोशनी डॉ बी एन वर्मा


 महाराजगंज :नेत्रदानी बन किसी के अंधेरे जीवन में लाएं रोशनी डॉ बी एन वर्मा


रिपोर्ट :संजय कुमार


आठ सितम्बर तक मनाया जा रहा नेत्रदान पखवाड़ा 


महराजगंज: 29 अगस्त 2025:

 नेत्रदान एक अनोखा वरदान है तो आइए नेत्रदानी बनकर किसी के अंधेरे जीवन में रोशनी भर दें। नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए 25 अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है जो आठ सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। नेत्रदान एक महादान माना जाता है। नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सृजन आई हॉस्पिटल महराजगंज के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ बी एन वर्मा ने कहा कि आॅख की पारदर्शी सामने की परत जिसे काॅर्निया कहते हैं, क्षतिग्रस्त हो जाती है,जिससे प्रकाश रेटिना तक नहीं पहुँच पाता। इसे काॅर्नियल ब्लांडनेस कहते है। काॅर्नियल ब्लांडनेस कार्निया प्रत्यारोपण द्वारा पूरी तरह से ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महान और पुण्य कार्य है। आइए हम सब मिलकर अपने जीते जी नेत्रदान का संकल्प लें और इस दान से किसी के अंधेरे जीवन में उजाला भर दें। यह भी कहा कि लोग कार्निया  की क्षति के कारण अपनी दृष्टि खो देते हैं। जिससे उनके जीवन में अंधेरा छा जाता है। एक नेत्रदानी दो जीवन में रोशनी ला सकता है। नेत्रदान एक अच्छी बात है फिर भी कई लोग कई भ्रांतियों के कारण ऐसा नहीं करना चाहते हैं।

छह सितंबर को नगर पालिका सभागार में होगी गोष्ठी 

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ बी एन वर्मा ने यह भी बताया कि दिनांक 6 सितम्बर दिन शनिवार को नगर पालिका सभागार में रोटरी क्लब महाराजगंज के सहयोग से एक नेत्रदान गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जायेगा तथा 8 सितम्बर दिन सोमवार अपराहन 3 बजे से सृजन आई हॉस्पिटल में नेत्रदान शिविर का आयोजन किया जाएगा,  जिसमें सभी नेत्र दानियों का पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र  मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदान किया जाएगा ।

कौन कर सकता है नेत्रदान:

- एक वर्ष से 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग भी नेत्रदान कर सकता है। 

- नेत्रदान किसी भी लिंग का व्यक्ति कर सकता है।

- मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा जैसी बीमारियों से ग्रसित लोग भी नेत्रदान कर सकते हैं ।

- नेत्रदान के लिए व्यक्ति को पहले अपनी इच्छा व्यक्त करनी होगी। 

- नेत्रदान के लिए पहले उसके परिवार की सहमति लेनी होगी। 

नेत्रदान के लिए महत्वपूर्ण बातें:

- नेत्रदान केवल मृत्यु के बाद ही किया जा सकता है। 

- नेत्रदान के लिए अपने नजदीकी नेत्र बैंक अथवा नेत्रदान हेल्पलाइन न• 1919 पर सूचना देनी चाहिए ।

- मृत्यु के बाद 6-8 घण्टे में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत