महाराजगंज : डीएम व एडिशनल एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
महाराजगंज : डीएम व एडिशनल एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट :संजय कुमार
आज दिनांक 26.08.2025 को जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई । जेल अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार महराजगंज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एंव आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

Comments
Post a Comment