महाराजगंज: नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
महाराजगंज: नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
:- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायकगण द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र
:- मुख्य सेविकाओं को निभानी है यशोदा की भूमिका: डीएम
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज: 27 अगस्त 2025: कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में मुख्य सेविका नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया , विरेन्द्र चौधरी और जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से चयनित नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पनियरा विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से युवाओं का सपना पूरा किया है।उन्होंने मुख्य सेविकाओं को चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के ऊपर देश के नौनिहालों की जिम्मेदारी है। इसलिए आप लोगों से आशा है कि आपलोग पूरी सत्यनिष्ठा से अपना उत्तरदायित्व निभाएंगी।सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश का वातावरण पूरी तरह बदल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को अब उनकी प्रतिभा और परिश्रम का वास्तविक मूल्य मिल रहा है।फरेंदा विधायक ने सभी नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपकी नियुक्ति से संबंधित विभाग निश्चित रूप सुदृढ़ होगा।जिलाधिकारी ने नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग अपने भावी कार्यकाल में नन्हे–नन्हे बच्चों के लिए यशोदा की भूमिका में होंगी। इसलिए आपको अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार और सचेत रहना होगा। आशा है कि आप लोग विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से सेवाभाव और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस मौके पर नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला और सभी ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना की।उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रीतम विश्वकर्मा, शिल्पी सिंह, ममता सिंह, अंकित गुप्ता, प्रतिभा सिंह सहित सभी नवनियुक्त 21 मुख्य सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी गईं।इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। उपस्थित लोगों ने लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया देखा। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक ने किया गया।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी,बीएन,कन्नौजिया जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार,समस्त सीडीपीओ सहित नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment