महराजगंज पुलिस द्वारा नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*


 *महराजगंज पुलिस द्वारा नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*


रिपोर्ट: संजय कुमार


महराजगंज: दिनांक 24 अगस्त: 2025: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा श्री अनिरुद्ध पटेल के पर्यवेक्षण, और थानाध्यक्ष बरगदवा श्री योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मादक पदार्थों व अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना बरगदवा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की।

दिनांक 23 अगस्त 2025 को समय 18:05 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर SSB कैम्प बरगदवा के समीप संयुक्त टीम ने अभियुक्त **आशीश चौधरी**, पुत्र जंगबहादुर चौधरी, निवासी ग्राम परसहवा, पोस्ट सोनवल, वार्ड नं. 13, थाना परासी, जनपद नवलपरासी, नेपाल (उम्र करीब 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से *96 इंजेक्शन* (मादक पदार्थ) बरामद किए गए। 

इस संबंध में थाना बरगदवा पर *मु0अ0सं0 73/2025* धारा 8/21/23 NDPS Act के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। 

*गिरफ्तारी का स्थान और समय*: SSB कैम्प बरगदवा, दिनांक 23.08.2025, समय 18:05 बजे।  

*बरामदगी*: 96 इंजेक्शन (मादक पदार्थ)।  

*अभियुक्त का विवरण*: आशीश चौधरी, पुत्र जंगबहादुर चौधरी, निवासी ग्राम परसहवा, पोस्ट सोनवल, वार्ड नं. 13, थाना परासी, जनपद नवलपरासी, नेपाल।  

*आपराधिक इतिहास*: मु0अ0सं0 73/2025 धारा 8/21/23 NDPS Act, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज।  

*गिरफ्तार करने वाली टीम*:  

1. उपनिरीक्षक रविन्द्र नारायण मिश्रा  

2. उपनिरीक्षक विशाल मिश्रा  

3. हेड कांस्टेबल रत्नेश राव  

4. निरीक्षक विशाल कुमार, साथ में मु0आ0 संतोष कुमार उपाध्याय, आ0सी0पी0 जी0जी0 चिंता हरण तिवारी, और आ0सी0पी0 जी0जी0 अमरेश कुमार झा (SSB कैम्प बरगदवा।  

महराजगंज पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत