महाराजगंज: पनियरा पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
महाराजगंज: पनियरा पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रिपोर्ट :संजय कुमार
मिशन शक्ति के तहत कृष्णा महिला पीजी कालेज बड़वार पनियरा में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
महराजगंज :25 अगस्त 2025:
पनियरा पुलिस ने सोमवार को कृष्णा महिला पीजी कालेज बड़वार पनियरा में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक जय प्रकाश, उप निरीक्षक बीरबल चौहान, कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप पांडेय और महिला कांस्टेबल सीमा ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देना है। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर जहां छात्राओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी दी जाती है,वही छात्राओं को आत्मरक्षा और जीवन कौशल के बारे में भी प्रशिक्षित भी किया जाता है। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम से सम्बन्धित हेल्पलाइन नंबर और महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया। उप निरीक्षकों द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बंधी उपायों के बारे में बताया गया।महिला आरक्षी सीमा ने छात्राओं से मिल कर उनसे व्यक्तिगत संवाद भी किया। साथ ही सुरक्षा को लेकर व्यक्तिगत उपायों के बारे भी टिप्स दिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ इन्द्रेश चौधरी ने किया। चेयरमैन अजय बहादुर सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, गिरीजेश यादव, काजल, प्रमिला सिंह, उपेन्द्र सिंह, श्याम वर्मा भी प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment