सिंदुरिया /महाराजगंज: दो बाइकों की भिड़ंत में केस दर्ज
सिंदुरिया /महाराजगंज: दो बाइकों की भिड़ंत में केस दर्ज
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज :जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग गांव के पास बीते 9 अगस्त की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी थी इस हादसे में रुद्रापुर निवासी खोरेश्वर गुप्ता पुत्र खुशहाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था l ग्रामीणों की सहयोग से जिला अस्पताल महाराजगंज भिजवाया गया l जहां स्थिति को देखते हुए डॉक्टरो ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l सिंदुरिया प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित खोरेश्वर गुप्ता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है l

Comments
Post a Comment