Maharajganj:DM संतोष कुमार शर्मा ने हॉस्पिटल का निरीक्षण,15 दिन में काम पूरा करने का दिया निर्देश ?
Maharajganj:DM संतोष कुमार शर्मा ने हॉस्पिटल का निरीक्षण,15 दिन में काम पूरा करने का दिया निर्देश ?
रिपोर्ट: संजय कुमार
महाराजगंज: 25 अगस्त 2025: महाराजगंज जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 50 सैया क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई और संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया कि कार्य की गति तेज की जाए ताकि हॉस्पिटल का निर्माण आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा हो सके l
सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निरीक्षण में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने जिलास्तरीय तकनीकी समिति के गठन का निर्देश दिया है यह समिति समय-समय पर निर्माण सामग्री तकनीकी मानकों और कार्य की गुणवत्ता की जांच करेगी अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य पारदर्शी और उच्चस्तरीय मानकों के अनुरूप ही संपन्न होना चाहिए स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के तैयार हो जाने से जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी अभी तक गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर या अन्य बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता था जिससे मरीजों और परिजनों को समय और धन दोनों की परेशानी झेलनी पड़ती थी लेकिन इस नए अस्पताल के बन जाने से मरीजो को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध हो सकेंगी l

Comments
Post a Comment