भारत-नेपाल सीमा पर अवांछित गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम हेतु संयुक्त पैदल गश्त*

 


*भारत-नेपाल सीमा पर अवांछित गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम हेतु संयुक्त पैदल गश्त*


 रिपोर्ट :संजय कुमार


*पुलिस अधीक्षक*, महराजगंज के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और *भारत-नेपाल सीमा पर* अवांछित गतिविधियों तथा तस्करी को रोकने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत *सीमावर्ती क्षेत्रों और पगडंडी रास्तों पर पैदल गश्त* कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने, *अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों* पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया। गश्त के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा *क्षेत्र में आने-जाने वाले मार्गों, कस्बों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी* रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। 

*पुलिस अधीक्षक, महराजगंज* ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों और SSB के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीमा क्षेत्र में *निरंतर निगरानी और गश्त जारी* रखी जाए, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे। स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महराजगंज पुलिस और SSB की यह संयुक्त पहल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत