महाराजगंज :लक्षणों को पहचाने और खून की जांच कराएं-डाॅ केपी सिंह


 महाराजगंज :लक्षणों को पहचाने और खून की जांच कराएं-डाॅ केपी सिंह 


रिपोर्ट :संजय कुमार


डेंगू से बचाव के लिए डिप्टी सीएमओ ने दिया संदेश 


महराजगंज :25 अगस्त 2025:

डेंगू से बचाव संभव है। इसके लिए लक्षणों को पहचानना और खून की जांच कराना आवश्यक है। डेंगू मच्छर जनित रोगों में से एक है। इससे बचाव बहुत जरूरी है।उक्त संदेश डिप्टी सीएमओ व सदर सीएचसी के अधीक्षक डाॅ.केपी सिंह ने दिया है। उन्होंने कहा कि समक्षदारी दिखा कर और जागरूकता से कोई भी व्यक्ति कई बीमारियों से निजात पा सकता है। इनमें मच्छर जनित बीमारियां भी शामिल हैं।

 उन्होंने कहा कि जनजागरूकता और सर्विलांस की वजह से साल दर साल संचारी रोगों का ग्राफ गिरने लगा है। बीते चार सालों में  डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं होने पाई है। जो यह एक सुखद संदेश है। 

 डेंगू् की वर्षवार स्थिति:

वर्ष         ग्रसित       मृत्यु 

2021     34          0

2022     45          0

2023     58          0

2024      52         0

2025      34         0

डेंगू के लक्षण:

- तेज बुखार ।

- सिरदर्द ।

- शरीर पर लाल चकत्ते  

- आॅख घुमाने पर दर्द होना।

- पीठ और जोड़ों पर दर्द ।

- मसूड़ों और नाक से खून आना।

ध्यान देने योग्य बातें:

- डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है ।

- यह मच्छर बर्तनों, कूलर, बेकार पड़ी वस्तुओं आदि में जमा साफ पानी में पनपता है।

- यह मच्छर दिन में काटता है। मच्छर के काटने से बचें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें। मच्छर भगाने वाली काॅयल, क्रीम,एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत