Maharajganj News: जिला स्वास्थ्य समिति बैठक: 5 एएनएम व 1 CHO की बर्खास्तगी, कई अफसरो पर नोटिस


 Maharajganj News: जिला स्वास्थ्य समिति बैठक: 5 एएनएम व 1 CHO की बर्खास्तगी, कई अफसरो पर नोटिस



टीकाकरण व प्रसव सेवाओं में लापरवाही पर डीएम की कड़ी कार्रवाई


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ा रूख अपनाया बिना सूचना लगातार अनुपस्थित रहने वाली 5 Anm व o1 CHO के खिलाफ बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया लगातार मिल रही शिकायतों पर आरबीएसके चिकित्सक डॉ नीरज सिंह को नोटिस थमाया गया फरेंदा में संस्थागत प्रसव कम होने पर डीसीपीएम और बिसीपीएम फरेंदा को नोटिस जारी हुआ पूर्ण टीकाकरण में 70% से कम प्रगति दिखाने वाली सभी ANM का एक-एक इंक्रीमेंट रोकने का निर्देश दिया गया एचबीएनसी भ्रमण शून्य पाए जाने पर पनियरा के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई जीरो डोज बच्चों की सबसे अधिक संख्या दर्ज होने पर बीपीएम रतनपुर को नोटिस जारी हुआ वही ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले MO/IC बिसीपीएम और बीपीएम के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए डीएम ने स्पष्ट किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों पर कठोर कार्यवाही जारी रहेगी l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत