महराजगंज पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*
*महराजगंज पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*पुलिस अधीक्षक, महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में *थाना नौतनवा पुलिस* ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 26.08.2025 को श्रीमती कमलावती देवी, पत्नी रामशरण, निवासी ग्राम सिसवा तौफिर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज ने थाना नौतनवा में प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि दिनांक 08.08.2025 को वह अपनी पुत्री सुन्दरी के साथ राखी बांधने हेतु अपने मायके सिद्धार्थनगर गई थीं। दिनांक 18.08.2025 को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर का पिछला ताला टूटा हुआ था और बक्सा व आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। सोने की कान की बाली, टॉप्स, झुमका, दो कील व अन्य सामान चोरी हो गया था। इस सूचना पर *थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 145/2025, धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस* के तहत मामला पंजीकृत किया गया।मामले के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष, नौतनवा द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 27.08.2025 को समय 02:50 बजे *राधा रानी इंडियन गैस सर्विस के पास पुलिया* से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं:
1. *किशन उर्फ लवीश*, पुत्र ओमप्रकाश सिंह (बहेलिया), उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी ग्राम सिसवा तौफिर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज।
2. *शैलेन्द्र सिंह उर्फ अरुण सिंह उर्फ पड़लाहे*, पुत्र रामनिवास (बहेलिया), उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिसवा तौफिर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज।
*बरामदगी का विवरण:*
- एक जोड़ी कान का फूल/टॉप्स (पीली धातु, वजन 3.33 ग्राम)
- एक जोड़ी झुमका (पीली धातु, वजन 3.60 ग्राम)
- कान की बाली (पीली धातु, वजन 0.76 ग्राम)
- दो कील (पीली धातु, वजन 17 ग्राम)
- नकदी: कुल 5000 रुपये (पांच-पांच सौ के दस नोट)
- दो आधार कार्ड (संख्या: 795682446902, 560710203116)
- एक एसबीआई बैंक पासबुक (खाता संख्या: 33033785269)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा
2. हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, थाना नौतनवा
3. कांस्टेबल विपिन गौड़, थाना नौतनवा
4. कांस्टेबल अभिषेक यादव, थाना नौतनवा गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में चालान किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Comments
Post a Comment