महाराजगंज :थाना सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी को किया गिरफ्तार


 महाराजगंज :थाना सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी को किया गिरफ्तार


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज, दिनांक 28 अगस्त 2025: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर श्री जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उप-निरीक्षक श्री अनुराग प्रकाश पाण्डेय व उनकी टीम ने आज दिनांक 28.08.2025 को मा० प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, महराजगंज द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत वारंटी *छेदी खाँ, पुत्र सेठई, उम्र 70 वर्ष,* निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर कोर्ट, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 1199/22, धारा 128 Cr.PC, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के तहत की गई। वारंटी को उसके निवास स्थान से सुबह लगभग 06:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम:*

1. उप-निरीक्षक श्री अनुराग प्रकाश पाण्डेय  

2. हेड कांस्टेबल श्री रवि प्रकाश  

3. हेड कांस्टेबल श्री सुरेश यादव

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत