महाराजगंज: कोठीभार थाने में धर्मांतरण विवाद पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोक झोक



 महाराजगंज: कोठीभार थाने में धर्मांतरण विवाद पर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोक झोक


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशोखोर में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद सोमवार को माहौल गर्मा गया इस प्रकरण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण थाने पहुंच गए जहां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से उनकी तीखी बहस हो गई l बताया जाता है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर मोबाइल फोन छिनने  का आरोप लगाया इस पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भड़क उठे और गुस्से में यहां तक कह दिया कि वह नौकरी छोड़ देंगे पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है l थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई है धर्मांतरण के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत