महाराजगंज: संस्थागत प्रसव की खराब स्थिति पर अधीक्षकों और एमओआईसी का वेतन बाधित


 महाराजगंज: संस्थागत प्रसव की खराब स्थिति पर अधीक्षकों और एमओआईसी का वेतन बाधित 


रिपोर्ट :संजय कुमार


अप्रैल माह में संस्थागत प्रसव में आई गिरावट से सीएमओ असंतुष्ट 


महराजगंज :24 मई 2025

अप्रैल माह 2025 में संस्थागत प्रसव में आई गिरावट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने असंतोष व्यक्त किया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए सभी चिकित्सका अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का मई माह का वेतन बाधित कर दिया है। व्यवस्था में सुधार के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया है। सीएमओ ने कहा कि माह अप्रैल 2025 के संस्थागत प्रसव की समीक्षा में पाया गया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक मंत्रा एप के माध्यम से 1855 प्रसव हुआ जबकि जन्म मृत्यु पोर्टल से जन्म पंजीकरण 8846 परिलक्षित हो रहा है। उक्त आकड़े के परीक्षण से प्रतीत हो रहा है कि सरकारी स्वास्थ्य इकाईयों में संस्थागत प्रसव में काफी कमी आई है। जो अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा राजकीय कार्यों में उदासीनता को दर्शाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त जिम्मेदारों द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर समीक्षा नहीं की जा रही है। जिससे संस्थागत प्रसव में गिरावट आई है ।सीएमओ ने कहा कि उनके द्वारा प्रत्येक माह बैठक कर कार्यक्रमों के प्रगति के लिए बिन्दुवार समीक्षा की जाती है साथ ही सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई रूचि नहीं ली गयी। जिसकी वजह से मई माह का वेतन बाधित किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत