महाराजगंज: राजस्व कार्यो की प्रगति को लेकर तहसील सदर में एसडीएम ने किया समीक्षा बैठक, लेखपालों का वेतन रोका


 महाराजगंज: राजस्व कार्यो की प्रगति को लेकर तहसील सदर में एसडीएम ने किया समीक्षा बैठक, लेखपालों का वेतन रोका


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: 27 मई 2025: तहसील सदर में राजस्व कार्यो की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित की गई जिसमें सीएम डैशबोर्ड, डिजिटल क्रॉस सर्वे, सीमा स्तंभों की पुन: स्थापना, अंश निर्धारण एवं अंश सुधार रियल टाइम खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री, ई खसरा, कृषक दुर्घटना सहायता, आपदा राहत एवं मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता जैसे विषयों पर चर्चा की गई आइजीआरएस की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीएम रमेश कुमार ने समय से कार्य न करने वाले लेखपाल जनक राज अमरीश पांडे, महिमा, शीला चौधरी, प्रशांत मणि, दीपक सिंह, अंजनी कुमार गुप्ता व रुद्र प्रताप का मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया तथा इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया साथ ही सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी दी गई की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए की शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं आपदा कृषक दुर्घटना और आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरणों की रिपोर्ट नियत समय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया बैठक में नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी व विवेक श्रीवास्तव के साथ सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे इस दौरान तहसील सदर में कार्य विभाजन और नए राजस्व निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र का निर्धारण भी किया गया इसके अतिरिक्त बिना अनुमति के अनुपस्थित लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा धारा 24,116 व चकमार्ग सीमांकन के लिए निर्देशित जारी किए गए l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत