मिठौरा ब्लॉक के देउरवा में मनरेगा घोटाला, फर्जी फोटो लगाकर 96 मजदूरों की हाजिरी*
*मिठौरा ब्लॉक के देउरवा में मनरेगा घोटाला, फर्जी फोटो लगाकर 96 मजदूरों की हाजिरी*
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज: जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत देउरवा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम झुग्हिया पश्चिम में स्थित पोखरी के जीर्णोद्धार कार्य में भारी अनियमितता पाई गई है। सूत्रों के अनुसार, मनरेगा कार्य के लिए 96 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई है, लेकिन इन मजदूरों की उपस्थिति फोटो के जरिए फर्जी रूप से दर्शाई गई है। जमीनी हकीकत यह है कि इनमें से अधिकांश मजदूरों ने कभी कार्यस्थल का मुंह तक नहीं देखा। स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक लोगों ने जब इस पूरे प्रकरण की पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मस्टररोल में अपलोड किए गए फोटो कई मस्टररोल में लगाये गए हैं इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। यदि जांच निष्पक्ष होती है तो मनरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें खुल सकती हैं।

Comments
Post a Comment