भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान


 भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान


रिपोर्ट :संजय कुमार


 

महराजगंज :25 मई 2025 स्थानीय पुलिस द्वारा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है । भारत-नेपाल सीमा पर सभी अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है । एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा वाहनों, व्यक्तियों, और सामानों की गहन जांच की जा रही है। सोनौली, नौतनवा, परसामलिक, बरगदवा और ठूठीबारी जैसे क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बढ़ाई गई है। स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त और जांच अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोकना है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत