सिसवा रेलवे स्टेशन पर वेंडर से रंगदारी वसूली, दरोगा समेत तीन पर रुपए छीनने का आरोप, डीजीपी को भेजा पत्र


 सिसवा रेलवे स्टेशन पर वेंडर से रंगदारी वसूली, दरोगा समेत तीन पर रुपए छीनने का आरोप, डीजीपी को भेजा पत्र


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: यूपी के महाराजगंज के सिसवा रेलवे स्टेशन पर खानपान का स्टॉल चलाने वाले एक वेंडर ने जीआरपी पडरौना के उपनिरीक्षक हेड कांस्टेबल और एक प्राइवेट व्यक्ति पर रंगदारी वसूलने और ₹10000 छीनने  का गंभीर आरोप लगाया है पीड़ित वेंडर ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है 

सर्च न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कुशीनगर जिले के खड्डा निवासी सोहेल नामक व्यक्ति सिसवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वैष्णवी इंटरप्राइजेज नाम से खानपान का स्टॉल संचालित करता है शनिवार को सोहेल ने डीजीपी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि जीआरपी पडरौना में तैनात उप निरीक्षक मनोज यादव एक हेड कांस्टेबल और उनके साथ एक प्राइवेट व्यक्ति नियमित रूप से उससे रंगदारी मांगते हैं पीड़ित वेंडर ने जबरन ₹10000 लेने का भी आरोप लगाया है l


पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ की शिकायत:


पीड़ित के शिकायत के मुताबिक 23 मई को जब वह सत्याग्रह एक्सप्रेस से सिसवा स्टेशन पर स्थित अपने स्टॉल की ओर लौट रहा था तब तीनों आरोपितों ने उसे एसी कोच में बुलाया सोहेल का आरोप है कि कोच में बातचीत के दौरान तीनों ने उसकी जेब से ₹10000 निकाल लिए और धमकी दी की अगर वह इस बारे में किसी से शिकायत करेगा तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा l


मानसिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ उठाई आवाज:


वेंडर का कहना है कि लंबे समय से इन अधिकारियों द्वारा मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है जब वह अब और सहन नहीं कर पाया तो उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया डीजीपी को भेजे गए पत्र में सोहेल ने पूरे घटनाक्रम का विवरण देते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है l


उप निरीक्षक ने खारिज किए सभी आरोप:


दूसरी तरफ इस मामले में जब जीआरपी पडरौना के उपनिरीक्षक मनोज यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने वेंडर द्वारा लगाए गए सभी आरोप को सिरे से खारिज किया उन्होंने कहा कि यह एक बेबुनियाद और निराधार आरोप है जिसकी सच्चाई जांच में ही सामने आएगी फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत