थाना फरेंदा पुलिस द्वारा बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*


 *थाना फरेंदा पुलिस द्वारा बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.05.2025 को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। रविवार को गनेशपुर पुलिस बूथ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद कलर की अपाचे मोटरसाइकिल वाहन सं0 UP55N7638 लिखा ई-चालान ऐप पर चेक किया गया तो उक्त नं0 बोलेरो का प्रदर्शित हुआ, संदिग्ध प्रतीत होने पर गाड़ी के चेचिस नं० MD634AE87L2C06233 को ई-चालान एप से चेक करने पर गाडी नं. UP56AK6386 के चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 356/22 धारा 379 भा.द.वि. थाना स्थानीय पर पूर्व मे पंजीकृत पाया गया ।अभियुक्त चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था जिसके संबंध 379,411,488,489 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त नीरज पासवान पुत्र जोगन्द्र पासवान निवासी गणेशपुर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज उम्र 30 वर्ष को गणेशपुर पुलिस बूथके पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता-* नीरज पासवान पुत्र जोगेन्द्र पासवान निवासी गणेशपुर थाना फरेन्दाजनपद महराजगंज उम्र 30 वर्ष

*गिरफ्तारी का दिनांक, स्थान व समय-* 25.05.2025,समय 11.00 बजे, गिरफ्तारी का स्थान गणेशपुर पुलिस बूथ।

   गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

    1. उ.नि. मनीष कुमार राम थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज

    2. हे0का0 हरिकेशनाथ यादव थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज

    3. का0 अश्वनी यादव थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज

    3. का0 अंगद यादव थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत