सीएमओ कार्यालय सभागार में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान


 सीएमओ कार्यालय सभागार में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान 


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज :28 मई 2025:

सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सही जानकारी से आधी आबादी संक्रमण और बीमारियों से बच सकती है। मासिक धर्म का आना कोई दोष नहीं है। इस लिए सभी महिलाएं और किशोरियां बिंदास होकर 'पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड' का हैशटैग लगाएं। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।एसीएमओ डॉ कुमार ने कहा कि माहवारी कोई बीमारी नहीं है। न तो कोई दोष और न ही इससे कोई लड़की या महिला अपवित्र होती हैं। इसके बावजूद मिथक और भ्रांतियों के कारण महिलाओं को इन मुश्किल दिनों में शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ती है।डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि माहवारी स्वच्छता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता के बारे में आधी आबादी को निरंतर जागरूक करते रहना चाहिए। सीएचसी , पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर महिलाओं और किशोरियों निरंतर संदेश दिया जा रहा है कि मासिक धर्म या माहवारी शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसमें साफ सफाई का विशेष महत्व है।  मासिक धर्म के समय कपड़े की जगह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें।राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि आरकेएसके कार्यक्रम के तहत किशोरी सुरक्षा योजना के तहत सभी राजकीय स्कूलों में दस से उन्नीस वर्ष तक की किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेनेट्री पैड दिया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के 192 उपकेंद्रों पर भी माहवारी स्वच्छता दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में आरबीएसके के जिला प्रबंधक क्यूं के लारी, डीएमओ डॉ नीलोत्पल कुमार, एडीएमओ अनिल चौरसिया ,मुकेश त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी , संदीप पाठक, सुनील उपाध्याय, अतुल मिश्रा, दुर्गेश सिंह, बृजेश विश्वकर्मा,आदित्य पांडेय, कमरूज्जमा आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।


माहवारी के दौरान बरतें सावधानी :

चार-चार घंटे पर पैड बदलती रहें 

-पैड लगाने से पहले और बाद में हाथ धुल लें।

-पौष्टिक आहार भी लेती रहें।

-मासिक धर्म के समय आराम करें।

-पेट में दर्द और कमजोरी की शिकायत हो तो चिकित्सक से सम्पर्क करें।

-मासिक धर्म के समय ताजी सब्जी व फल, दूध और अंडा की सेवन करें।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत