महाराजगंज: चेहरी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी



 महाराजगंज: चेहरी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी


रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा गोआश्रय स्थल चेहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट पशु आहार भंडार आदि को देखा निरीक्षण के दौरान हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर नाराजगी व्यक्त की और पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निर्देशित दिया l पूछताछ में एक कर्मि भी अनुपस्थित पाया गया l जिसके संदर्भ उन्होंने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने गौ आश्रय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु पिओ नेडा को सोलर लाइट लगवाने हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहां की गोवंश संरक्षण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि गौ आश्रय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त हो और कर्मचारी अपने ड्यूटी पर मौजूद रहे l निरीक्षण के दौरान भूसे की मात्रा पर्याप्त मिला पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी था गोआश्रय स्थल में पशुओं की संख्या 52 पाई गई वहां पर वर्मी कंपोस्ट का कार्य भी संचालित पाया गया l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत