नई दिल्ली: पीएम मोदी की अगुवाई में की गई नीति आयोग की, एक अहम बैठक


 नई दिल्ली: पीएम मोदी की अगुवाई में की गई नीति आयोग की, एक अहम बैठक


रिपोर्ट :संजय कुमार


नई दिल्ली: दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज नीति आयोग की एक अहम बैठक हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह बैठक आयोजित की गई जिसमें 2047 तक विकसित भारत की योजनाओं पर चर्चा की गई इस मीटिंग में विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्रीयों ने भी शिरकत की थी जिनके साथ पीएम मोदी चाय पर चर्चा करते नजर आए भारत मंडपम में नीति आयोग की मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा समेत तमिलनाडु के CM MK Stalin और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी किस गर्मजोशी से विपक्षी मुख्यमंत्रीयों से मिल रहे हैं l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अन्य तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलते नजर आए चंद्रबाबू नायडू की पार्टी आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी है और हाल ही के दिनों में भाषा विवाद पर एमके स्टालिन और उनके बीच बातचीत भी चल रही थी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जहां भाषा विवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए थे वही आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू का इस मुद्दे पर मिला-जुला रुझान नजर आ रहा था हालांकि दोनों नेताओं के नीति आयोग की बैठक के बाद भारत मंडपम में बड़े ही गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की पीएम मोदी इस दौरान हंसते मुस्कुराते नजर आए l एक तस्वीर में कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीएम मोदी से मुलाकात करते नजर आए इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नजर आ रहे हैं और पीएम कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से बड़ी ही गर्मजोशी से मुलाकात की विपक्षी मुख्यमंत्रीयों के साथ चाय पीने से पहले मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से यूनाइट रहने की अपील की और इस पर चर्चा की प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें विकास की गति और बढ़ानी होगी केंद्र और राज्य साथ मिलकर काम करें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं होगा l पीएम ने यह भी कहा कि हर राज्य में कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित होना चाहिए l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत