महाराजगंज: पुलिस ने रोक दिया दाह संस्कार के लिए जा रहे शव को, जानिए वजह



 महाराजगंज: पुलिस ने रोक दिया दाह संस्कार के लिए जा रहे शव को, जानिए वजह


रिपोर्ट: संजय कुमार


सिसवा बाजार/ महाराजगंज:25 मई 2025 : जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर में आज सुबह पुलिस ने लगभग 3 घंटे तक एक महिला के शव को रोके रखा और जांच पड़ताल के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया l मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 इंदिरा नगर असमन  छपरा निवासी 50 वर्षीय फेकना देवी पत्नी ओमप्रकाश कि बीती रात मौत हो गई आज सुबह लगभग 7:30 बजे उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था कि किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज हमराही के साथ पहुंचे और शव को रोक दिया और इसकी जानकारी जब सिसवा पुलिस को मिली उस समय तक शव छोटी नहर तक पहुंची थी मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी पहुंची और शव को देखा इसके बाद संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को दाह संस्कार के लिए जाने दिया l


मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल:


असमन छपरा में शव को रोके जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल भी पहुंचे सुबह 7:30 बजे शव को पुलिस ने रोका और 9:20 बजे यानी लगभग 2 घंटे बाद शव दाह संस्कार के लिए ले जाया गया l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत