महाराजगंज: पति के लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत


 महाराजगंज: पति के लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओ मे वट सावित्री पूजा परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया पति के दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने व्रत रखते हुए वटवृक्ष के नीचे वट सावित्री की पूजा की l साथ ही वटवृक्ष में सूती धागा लपेटकर परिक्रमा की क्षेत्र के रेहांव स्थित कारण माता मंदिर के पास वट वृक्ष के नीचे सुबह से लेकर दोपहर तक पूजन अर्चन चलता रहा l मंगल गीत गूंजते रहे सुबह स्नान कर महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया इसके बाद अपने आसपास के वट वृक्षों के नीचे जाकर पूजा अर्चना की पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन दान के लिए पूजा अर्चना कर यमराज से अपने अपने पति की लंबी उम्र का वरदान प्राप्त किया था यमराज के वरदान से वटवृक्ष के नीचे पड़े सत्यवान के मृत शरीर में जिव का संचार हुआ था l इसी को लेकर यह परंपरा आज भी चल रही है और महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सौभाग्यवती बने रहने के लिए वट सावित्री की पूजा करती है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत