महाराजगंज: मलवरी कॉन्वेंट स्कूल के चार छात्रों का, सैनिक स्कूल में चयन
महाराजगंज: मलवरी कॉन्वेंट स्कूल के चार छात्रों का, सैनिक स्कूल में चयन
रिपोर्ट :संजय कुमार
सिसवा बाजार /महाराजगंज: 25 मई 2025: ऑल इंडिया स्तर पर भारत के 31 सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए हुए प्रवेश परीक्षा के परिणाम में महाराजगंज जनपद के सिसवा स्थित मलवरी कान्वेंट स्कूल के कक्षा 6 में दाखिले के लिए 2 एवं कक्षा 9 में दो छात्र का चयन हुआ है l परीक्षा एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 में पूरे भारत के लगभग चार लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें मलवरी कान्वेंट स्कूल के चार विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे 22 मई 2025 को जारी परीक्षा के परिणाम में कक्षा 9 के लिए मलवरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र नजीफ सैफ पुत्र सैफ आलम, सृष्टि शुक्ला पुत्री दीनानाथ शुक्ला व कक्षा 6 के लिए शशांक सुल्तानिया पुत्र अवध किशोर सुल्तानिया, जानवी जायसवाल पुत्री अजय कुमार जायसवाल के चयन ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है l इस परिणाम से अभिभावक व अध्यापकों में खुशी की लहर है l विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल ने बताया कि विगत वर्ष 2024 में भी 9 छात्र सैनिक स्कूल, दो छात्र नवोदय विद्यालय में एक छात्र(2025) up सैनिक स्कूल में चयनित होकर विद्यालय परिवार को गोर्बान्वित किए थे l इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी के सदस्य भजन गायक व मलवरी कॉन्वेंट स्कूल के संरक्षक अमित अंजन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है l

Comments
Post a Comment