महाराजगंज: नाले की सफाई को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पैदल और ड्रोन से किया महाव नाले का निरीक्षण


 महाराजगंज: नाले की सफाई को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पैदल और ड्रोन से किया महाव नाले का निरीक्षण


रिपोर्ट :संजय कुमार


 महाराजगंज: 27 मई 2025: बरसात की दस्तक से पहले जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है l नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारीयों की समीक्षा की निरीक्षण सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा बल्कि डीएम खुद जंगल क्षेत्र में 3 किलोमीटर पैदल चलकर नाले की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि कई स्थानों पर नाले में सिल्ट और झाड़ियां बहाव में बाधा बन रही है उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाले की सफाई इस प्रकार की जाए की वर्षा का पानी सुगमता से बह सके डीएम ने यह भी कहां की निकाली गई सिल्ट को नाले के किनारे फेंकने के बजाय समतल तरीके से फैला दिया जाए ताकि वह दोबारा नाले में ना जा सके जंगल क्षेत्र में बनाए गए जल निकासी कटस की चौड़ाई कम पाए जाने पर डीएफओ निरंजन सर्वे को इन्हें और चौड़ा करने के निर्देश दिए गए डीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को भी कहा कि नाले के तटबंध कहीं से कमजोर ना हो इस निरीक्षण के दौरान ड्रोन की मदद से भी नाले की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया गया डीएम ने एसडीएम नौतनवा को निर्देश दिए की सफाई कार्यो की नियमित निगरानी की जाए और सिंचाई एवं वन विभाग के बीच बेहतर समन्वक बना रहे l अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ने जानकारी दी की महांव की नाले की कुल लंबाई 24 किलोमीटर है जिसमें से 70% हिस्से की सफाई पूरी की जा चुकी है यह नाला लगभग 690 हेक्टेयर क्षेत्र को प्रभावित करता है और इसके अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतें आती है जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि जल जमाव और बाढ़ नियंत्रण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत